चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था नहीं कचरा जलाकर ठंड से बच रहे लोग
धुरकी प्रखंड में ठंड जोरों पर है। पिछले 4दिनों से सर्दी के प्रभाव से जहां सुबह व रात का पारा काफी नीचे आ गया है, वहीं दिन का तापमान भी 14 डिग्री तक आ पहुंचा है। सर्द हवाओं व कंपकंपा देने वाली ठंड से बचाव के लिए अभी तक धुरकी में कहीं भी अलाव जलाने की व्यवस्था प्रशासनिक स्तर पर नहीं किया गया है। प्रशासन को ठंड शुरू होते ही अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए। कूड़ा-करकट जला रहे हैं लोग प्रखंड में अलाव जलाने के लिए कहीं भी लकड़ियों का इंतजाम नहीं किया गया है। इस कारण लोग अपने स्तर पर कूड़ा-करकट बीनकर अलाव जलाकर सर्दी से बचने के प्रयास कर रहे हैं। इसमें लोग प्लास्टिक तक जला रहे हैं, जो पर्यावरण में जहरीला धुआं छोड़ रहा है। कुछ स्थानों पर बेकार पड़े टायरों को भी जलाकर ठंड भगाई जा रही है, जो बदबू के साथ पर्यावरण पर विपरीत असर डाल रहा हैं। प्रतिवर्ष जलाए जाते हैं सरकारी अलाव धुरकी प्रखंड द्वारा ठंड के जोर पकड़ते ही प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाती है। इसमें मुख्य चौराहा, गरीब बस्तियों, अस्पताल, बस स्टैंड आदि स्थानों पर प्रशासन अलाव जलाने का व्यवस्था करता हैं। इससे अधिक से अधिक लोग इसका फायदा उठा सके। इस बार तापमान में अधिक गिरावट होने के बाद भी यह व्यवस्था अभी तक शुरू नहीं हो सकी है।