झारखंड मुक्ति मोर्चा व दलित अल्पसंख्यक पिछड़े के नेता ताहिर अंसारी के मां को बुलका के पैतृक गांव में सपुर्द ए खाक नम आंखों से किया गया

झारखंड मुक्ति मोर्चा व दलित अल्पसंख्यक पिछड़े के नेता ताहिर अंसारी के मां को बुलका के पैतृक गांव में सपुर्द ए खाक नम आंखों से किया गया


 Banshidhar Nagar!Garhwa:-झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य ताहिर अंसारी की माता रशीदन बीबी ( 82 वर्ष)का निधन शुक्रवार की अहले सुबह बुलका ग्राम स्थित आवास पर हो गया।जानकारी के अनुसार रशीदन बीबी काफी दिनों से बीमार चल रही थी। उनका इलाज गढ़वा के निजी अस्पताल से चल रहा था वे अपने आवास पर शुक्रवार की अगले सुबह अंतिम सांस लीं। निधन की खबर भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में आग की तरह फैल गई उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया। इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। बुलका स्थित ईदगाह में जनाजे की नमाज अदा कराई गई। जनाजे की नमाज में जन सैलाब उमड़ा। जनाजे के नमाज के बाद सभी लोग उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद बुलका कब्रिस्तान में सुपुर्दे ए खाक किया गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में विधायक अनन्त प्रताप देव,झामुमो युवा नेता दीपक प्रताप देव,जिप अध्यक्ष शांति देवी,मुमताज खान,पूर्व बिससूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह,झामुमो नेता मुमताज खान,अजय वर्मा,महिला मोर्चा रेखा चौबे,अरुण दुबे,मेराज प्रमुख दीपमाला,राजकुमार यादव,लल्लू राम,राहत हुसैन,डॉ हरिदास यादव,मो गुलाम नबी,महमूद आलम सीनियर,लालबाबू खान,सुदेश्वर राम,मुक्तेश्वर पांडेय ,अमरनाथ पांडेय,सूर्यदेव मेहता,सहित अन्य के नाम शामिल है।

Image

Ads on article

Advertise in articles 1

Placeholder Ad 1

advertising articles 2

Placeholder Ad 2

Advertise under the article

Placeholder Ad 3