सैलानियों को आकर्षित कर रहा है धुरकी प्रखंड का सुखलदरी जलप्रपात का मनाेरम दृश्य 100 फीट के ऊपर से गिरता है पानी

सैलानियों को आकर्षित कर रहा है धुरकी प्रखंड का सुखलदरी जलप्रपात का मनाेरम दृश्य 100 फीट के ऊपर से गिरता है पानी


 गढ़वा जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर एवं धुरकी प्रखंड मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर पर कनहर नदी स्थित सुखलदरी जलप्रपात सैलानियों से गुलजार होने लगा है। यहां की प्राकृतिक छटा व शुद्ध पर्यावरण तथा मनोरम दृश्य को देखने के लिए छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार के पर्यटक सपरिवार पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। यहां पहुंचने के बाद ऊंचे-ऊंचे पर्वतों और हरे-भरे जंगलों के बीच सुखलदरी जलप्रपात की खूबसूरती देखते ही बनती है। दरअसल मनमोहक दृश्य से आकर्षित लोग घंटों देर बैठकर निहारते रहते हैं। करीब 100 फीट की ऊंचाई से यहां झरना गिरता है। तब वहां का दृश्य देखते ही बनता है। वही झरना गिरते वक्त बिल्कुल सफेद फुहारा झाग बनकर ऊपर उड़ती है। इस जलप्रपात की खासियत यह है कि इसके आसपास काफी क्षेत्र में फैले पत्थर व बालू के रेत को देखते ही पर्यटक पिकनिक मनाने के लिए उपयुक्त मानते हैं। नए साल पर बड़ी संख्या में यहां पर्यटक पहुंचते हैं। सैलानी न सिर्फ सेल्फी लेते दिखते हैं, बल्कि अपने-अपने मोबाइल और कैमरे से मनमोहक दृश्य को कैद भी करते देखे जाते हैं। सुखलदरी जलप्रपात के पास एक मंदिर भी है, जो पहाड़ों पर स्थित है। पर्यटन विभाग के द्वारा एक गेस्ट हाउस का निर्माण कराया गया है। यहां से नीचे उतरने और सुखलदरी जलप्रपात का झरना को देखने के लिए सीढ़ियों का निर्माण किया गया है। दिसंबर और जनवरी महीने में हर वर्ष पर्यटकों की काफी भीड़ होती है।। लोग सपरिवार पिकनिक मनाने पहुंचते हैं।नये साल पर लोगों की भीड़ को देखते हुए गढ़वा के सुखलदरी जलप्रपात पर सुरक्षा को लेकर पुलिस व मजिस्ट्रेट की भी तैनाती होती है। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर 14 जनवरी को मेले का आयोजन किया जाता है।



 इसमें आसपास लोग लगभग 50 हजार की संख्या में जुटते हैं। पर्यटक को बंशीधर नगर तक ट्रेन के माध्यम सेपहुंचा जा सकता है। वहां से 30 किलोमीटर आटो या निजी वाहन से यहां तक पहुंचा जासकता है। यहां पहुंचने वाले सैलानी खाने-पीने के लिए सामान स्वयं लेकर पहुंचते हैं। वहीं धुरकी प्रखंड से करीब 15 किलो मीटर दूर पनघटवा डैम भी सैलानियों के लिए काफी मनमोहक है। डैम की चारों तरफ हरा-भरा एवं दूर तक फैला पानी सैलानियों का मन मोह लेता है। इस डैम में तरह-तरह के पक्षी देखने को के मिलते हैं। लोग यहां नौका विहार का भी लुत्फ उठाते हैं। इस डैम तक अपने निजी वाहन से पहुंचा जा सकता है।

Image

Ads on article

Advertise in articles 1

Placeholder Ad 1

advertising articles 2

Placeholder Ad 2

Advertise under the article

Placeholder Ad 3