गढ़वा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा धुरकी प्रखंड में जय बापू जय भीम जय संविधान अभियान का आयोजन

गढ़वा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा धुरकी प्रखंड में जय बापू जय भीम जय संविधान अभियान का आयोजन

 

Gulam mohmmad 

गढ़वा-: जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में रविवार को धुरकी प्रखंड में जय बापू, जय भीम, जय संविधान" अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष बिमला देवी ने की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष औबेदुल्लाह हक अंसारी ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा, "बापू का योगदान भारत की आजादी के लिए ऐतिहासिक रहा है। उनकी सत्य और अहिंसा की विचारधारा आज भी प्रासंगिक है। बाबा साहेब द्वारा दिए गए संविधान ने सभी वर्गों को समान अधिकार प्रदान किया, और यह हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम प्रभारी और जिला महासचिव ओम प्रकाश चौबे ने कहा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार हमें बापू और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को आजादी दिलाई और जनता के अधिकारों के लिए अपने निजी सुखों का त्याग किया। उनकी जीवनशैली और विचार आज भी प्रेरणादायक हैं।इस अभियान के तहत गांधी और अंबेडकर के विचारों को गांव, पंचायत और प्रखंड स्तर पर पहुंचाने का संकल्प लिया गया।इस कार्यक्रम में नगर उंटारी मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, सगमा प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार यादव, जमाल अंसारी, मनोज यादव जानसन, सत्यम कुमार, नुमान, मकबूल आलम, अभय कुमार, अफरोज आलम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Image

Ads on article

Advertise in articles 1

Placeholder Ad 1

advertising articles 2

Placeholder Ad 2

Advertise under the article

Placeholder Ad 3