आदित्यपुर में मज़दूरों को संगठित करने की तैयारी तेज़ BKMS चला रहा अभियान।Garhwa Tak News

आदित्यपुर में मज़दूरों को संगठित करने की तैयारी तेज़ BKMS चला रहा अभियान।Garhwa Tak News

रिपोर्ट:- परमवीर 
 आदित्यपुर (सरायकेला)। भारतीय क्रांतिकारी मज़दूर संघ (BKMS) मज़दूरों को संगठित करने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। संगठन के अध्यक्ष अजय महतो के नेतृत्व में संघ को मज़बूत बनाने की दिशा में प्रयास तेज़ कर दिए गए हैं। इसी क्रम में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय संगठन मंत्री सह मज़दूर नेता संजय गोराई ने जानकारी दी कि जल्द ही कोल्हान क्षेत्र, विशेषकर सरायकेला ज़िले के आदित्यपुर में मज़दूरों को बड़ी संख्या में BKMS से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि BKMS मज़दूरों की समस्याओं को लेकर मज़बूती से आवाज़ उठाएगा। हर मज़दूर को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और सदस्यता रसीद दी जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य मज़दूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और एक मज़बूत मज़दूर एकता का निर्माण करना है।संजय गोराई ने अपील की है कि सभी मज़दूर संगठन से जुड़कर अपने हक़ और सम्मान की लड़ाई को मज़बूत करें।

Image

Ads on article

Advertise in articles 1

Placeholder Ad 1

advertising articles 2

Placeholder Ad 2

Advertise under the article

Placeholder Ad 3