झारखंड प्रदेश अध्यक्ष माननीय काशिफ़ रज़ा ने झारखंड के नेताओं को बनाया बिहार चुनाव का स्टार प्रचारक।Garhwa Tak News
रीपोर्ट-परमवीर पात्रों
पूर्वी सिंहभूम - आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने झारखंड इकाई से सक्रिय एवं समर्पित नेताओं को स्टार प्रचारक के रूप में चयनित किया है। यह घोषणा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष माननीय काशिफ़ रज़ा जी द्वारा की गई।
माननीय प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा ने कहा कि —
“झारखंड के कार्यकर्ताओं ने संगठन को जन–जन तक पहुँचाया है। उनके समर्पण, निष्ठा और जनसंपर्क क्षमता को देखते हुए इन्हें स्टार प्रचारक के रूप में चुना गया है। अब ये साथी बिहार की धरती पर सामाजिक न्याय, भाईचारे और संविधान की भावना के साथ बदलाव का संदेश लेकर उतरेंगे।”
घोषित स्टार प्रचारकों की सूची —
संजय रविराज, प्रभुनाथ बौद्ध, मधुसूदन कुमार, सिराज खान, मुमताज खान, नागमणि रजक, राम कुमार रवि, अजय सिंह चौरसी, अकबर अंसारी, प्रवीण कुमार, गौरव कुमार, सुनील उरांव, अब्दुर्ददा खान, चंदू कुमार, सुहैल अंसारी, समीम अकरम, नाशिक अंसार, फैयाज आलम, राशिद खान।
इस घोषणा के बाद झारखंड इकाई में उत्साह और गर्व की लहर दौड़ गई है। सभी चयनित नेताओं ने बिहार चुनाव में पार्टी के मिशन को मज़बूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा ने अंत में कहा कि इन प्रचारकों की भूमिका पार्टी की विचारधारा को बिहार की जनता तक पहुँचाने में अहम होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संविधान, समानता और सामाजिक भाईचारे के संदेश को हर घर तक ले जाएँ।