झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता देवेन्द्र महतो को रिहा किया गया लाठीचार्ज के बाद लिए गए थे हिरासत में
Gulam Mohmmad
झारखंड-:रांची झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता देवेंद्र महतो को पीआर बांड पर थाने से छोड़ दिया गया है। सीजीएल परीक्षा परिणाम को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे देवेंद्र महतो सहित कई छात्रों को सोमवार को पुलिस ने हिरासत में लिया था। देवेंद्र महतो को मंगलवार की देर शाम रांची के कोतवाली थाने से पीआर बांड पर कि रिहा किया गया है। जेएसएससी कहा सीजीएल परीक्षा 2023 के रिजल्ट के को रद्द करने की मांग को लेकर इस सोमवार को देवेंद्र महतो के नेतृत्व टक में छात्रों ने जबरदस्त प्रदर्शन को किया था। छात्रों के आक्रोश के मारी बाद पुलिस ने देवेंद्र महतो सहित कई आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया था। इस दौरान देवेंद्र महतो को हिरासत में ले लिया गया था। उसके बाद से देवेंद्र महतो पुलिस के हिरासत में ही थे। लेकिन मंगलवार की देर शाम कोतवाली थाने से देवेंद्र महतो को पर पीआर बांड पर रिहा कर दिया गया। देवेंद्र महतो को नामकुम पुलिस ने हिरासत में लिया था। नामकुम थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद ने बताया कि थाने से पीआर बांड पर देवेंद्र महतो को रिहा किया गया है। थाने से रिहा होने के बाद देवेंद्र महतो ने कहा कि वे छात्रों के हित में सीजीएल परीक्षा का विरोध करने के लिए गए थे। जहां बहुत ही बेदर्दी के साथ उन्हें पीटा गया। जिसमें उन्हें काफी चोट भी आई है। देवेंद्र महतो ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए बताया कि अब हाईकोर्ट न भी यह मान लिया है कि सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी हुई है।