अंचल अधिकारी एवं प्रमुख शान्ति देवी ने धुरकी व खुटिया पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र का किया उद्घाटन

अंचल अधिकारी एवं प्रमुख शान्ति देवी ने धुरकी व खुटिया पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र का किया उद्घाटन

 

अंचल अधिकारी जुल्फिकार अंसारी ने धुरकी व खुटिया पैक्स मे धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन मंगलवार को फीता काटकर किया है। अंचल अधिकारी ने बताया की धुरकी प्रखंड मे अभीतक कुल तीन जगहों पर धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन हो गया है। उन्होने कहा की धुरकी प्रखंड के किसान अंचल कार्यालय मे संबंधित दास्तावेज के साथ रजिस्टर्ड कराएं। उन्होने यह भी कहा की सरकार द्वारा किसानो के उपज फसल धान को निर्धारित मूल्य के साथ बोनस भी दिया जाएगा और इसका लाभ सीधे किसानो के खाते के माध्यम से मिलेगा।

वहीं पैक्स अध्यक्ष इसराइल खान ने कहा की रजिस्टर्ड किसान इधर- उधर बिचौलिए के चक्कर मे अपने धान को औने-पौने दाम पर बिक्री नही करें। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख शांति देवी, मुखिया महबूब अंसारी, मोबीन अंसारी मुखिया प्रतिनिधी इसलाम खान बीडीसी प्रतिनिधी कमलेश सिंह गोड़, पुर्व मुखिया लक्षमण यादव एवं एकराम खान, योगेंद्र यादव, ग्यासुद्दिन अंसारी, नरेश गोड़, बीपीआरओ चंद्रकिशोर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Image

Ads on article

Advertise in articles 1

Placeholder Ad 1

advertising articles 2

Placeholder Ad 2

Advertise under the article

Placeholder Ad 3