धुरकी में लक्षमण यादव बने विधायक प्रतिनिधि, झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत
By:- Gulam Mohmmad
धुरकी (गढ़वा)। धुरकी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित जनप्रतिनिधि कक्ष में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घोषणा की गई। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय ने लक्षमण यादव को क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव का विधायक प्रतिनिधि घोषित किया। इस घोषणा के साथ ही लक्षमण यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।घोषणा के बाद झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष इसराइल खान ने लक्षमण यादव को फूलों की माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय ने कहा कि विधायक अनंत प्रताप देव ने धुरकी प्रखंड में जनता से समर्पित व्यक्ति को प्रतिनिधित्व का दायित्व देकर क्षेत्र के विकास की दिशा में एक मजबूत कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि लक्षमण यादव अब प्रखंड के सरकारी गतिविधियों में विधायक प्रतिनिधि के रूप में शामिल रहेंगे और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर करेंगे। पांडेय ने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में लगातार मिल रही भ्रष्टाचार और बिचौलिया संस्कृति की शिकायतों पर अब सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इसराइल खान ने कहा कि प्रखंड कमिटी और विधायक प्रतिनिधि मिलकर क्षेत्र से भ्रष्टाचार, बिचौलिया गिरी तथा प्रशासनिक लापरवाही को जड़ से समाप्त करेंगे। इस अवसर पर झामुमो के प्रखंड सचिव कृष्ण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शैलेश यादव, उपप्रमुख धर्मेंद्र यादव, कमलेश सिंह गोड़, अशोक यादव, नरेश यादव, कलाम अंसारी, रामजीवन यादव, विमल सिंह, दस्तगीर अंसारी, रामगती यादव, नरेश गोड़, निवास यादव और गणेश यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।यह कार्यक्रम पूरे क्षेत्र में राजनीतिक सक्रियता और बदलाव की नई उम्मीद लेकर आया है।