सगमा प्रखंड के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।Garhwa Tak News
Friday, September 26, 2025
Edit
सगमा। शारदीय नवरात्र के अवसर पर पूरे सगमा प्रखंड क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। सगमा, कटकर कला, गदकवा, शारदा, पुतुर, सोनडीहा, बीरबल, मकरी, घघरी, झुनका और दुसैया सहित विभिन्न जगहों पर माता दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सुबह से ही आरती और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। पंडालों में देवी भक्ति गीतों और जयकारों की गूंज से माहौल आस्था से सराबोर हो गया है। रात में आरती और भजन-कीर्तन के दौरान महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भारी भागीदारी देखी जा रही है। पूजा समितियों ने आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से पंडालों को भव्य रूप दिया है। श्रद्धालु माता रानी को प्रसाद अर्पित कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्वयंसेवकों के साथ स्थानीय प्रशासन भी मुस्तैद है। नवरात्र का यह पर्व क्षेत्रवासियों के लिए आस्था और उत्साह का विशेष अवसर बन गया है।