धुरकी के खुटिया गांव में दुर्गा पूजा समिति गठित अध्यक्ष बने डॉ कमलेश कुमार सिंह गोंड

धुरकी के खुटिया गांव में दुर्गा पूजा समिति गठित अध्यक्ष बने डॉ कमलेश कुमार सिंह गोंड


 ब्यूरो रीपोर्ट गुलाम मोहम्मद धुरकी 

(गढ़वा/धुरकी):- धुरकी प्रखंड के खुटिया चौराहा स्थित दुर्गा पूजा समिति संघर्ष युवा क्लब की बैठक सोमवार शाम धर्मेंद्र गुप्ता के आवास पर हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी खुटिया चौराहा पर दुर्गा पूजा पूरे धूमधाम और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। बैठक में सर्वसम्मति से बीडीसी प्रतिनिधि डॉ. कमलेश कुमार सिंह को समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं संरक्षक की जिम्मेदारी लखन साव, रामप्रवेश यादव , एकराम खां और बलवंत यादव को सौंपी गई।नव-निर्वाचित अध्यक्ष डॉ कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि समिति ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाएंगे। उन्होंने घोषणा की कि इस बार का दुर्गा पूजा पंडाल पिछले वर्षों से कहीं अधिक भव्य और आकर्षक होगा। पंडाल का निर्माण नए अंदाज और आधुनिक साज-सज्जा के साथ कराया जाएगा, ताकि श्रद्धालु इसे लंबे समय तक याद रखें। संरक्षक रामप्रवेश यादव ,एकराम खां और बलवंत यादव ने कहा कि खुटिया की परंपरा रही है कि यहां हर सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम सभी समुदाय मिल-जुलकर संपन्न करते हैं। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा महज़ धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि मानव धर्म की एक मिसाल है जहां हिंदू-मुस्लिम सभी एक साथ आकर इसे सफल बनाते हैं। संरक्षक मंडल ने भरोसा जताया कि इस बार भी पूजा क्षेत्र में भाईचारे और एकता की नई मिसाल कायम करेगी। बैठक में पदाधिकारियों का गठन भी किया गया। उपाध्यक्ष चुने गए धर्मेंद्र गुप्ता, सचिव बनाए गए डॉ. पंकज गुप्ता, इंद्रजीत ठाकुर, देव प्रसाद गुप्ता और जीतेंद्र भुइंया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी देवेंद्र गोंड को दी गई। सदस्य के रूप में आरन सिंह गोंड, पिंटू गुप्ता, पंकज गोंड, निरंजन गोंड, सोनू गुप्ता, सोनू चंद्रवंशी, मितल चंद्रवंशी, ब्रजेश गोंड, ब्रजेश पप्पू, मखन साव, शंभू साव, दिरपाल साव, अजय बेदिया, बलवंत गोंड और नीरज चंद्रवंशी सहित कई अन्य ग्रामीणों को शामिल किया गया।

Image

Ads on article

Advertise in articles 1

Placeholder Ad 1

advertising articles 2

Placeholder Ad 2

Advertise under the article

Placeholder Ad 3