मजदूरों के अधिकार सुरक्षा और न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित करने पर जोर।Garhwa Tak News

मजदूरों के अधिकार सुरक्षा और न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित करने पर जोर।Garhwa Tak News

 

रीपोर्ट:- परमवीर 

सरायकेला-खरसावां से बड़ी खबर — जिले में मजदूरों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (BKMS) का औपचारिक गठन किया गया है। यह संगठन झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के बैनर तले काम करेगा। आज संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त (DC), पुलिस अधीक्षक (SP) और श्रम अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। ज्ञापन में बताया गया कि BKMS का गठन ट्रेड यूनियन अधिनियम, 1926 के तहत किया गया है और इसे पंजीकरण संख्या 358/2025 प्राप्त हो चुकी है। संगठन का मुख्य उद्देश्य है— जिले के सभी उद्योगों में कार्यरत मजदूरों को अधिकार, सुरक्षा और न्यूनतम मजदूरी दिलाना। इस मौके पर केंद्रीय संगठन मंत्री एवं मजदूर नेता संजय गोराई ने कहा कि मजदूर समाज और उद्योग की रीढ़ होते हैं, लेकिन लंबे समय से उनके संवैधानिक अधिकारों कीआ उपेक्षा हो रही है। उन्होंने रोजगार की असुरक्षा, ठेका प्रथा, न्यूनतम मजदूरी में शोषण और महिला मजदूरों की खराब स्थिति पर चिंता जताई।संगठन ने स्पष्ट किया है कि इन समस्याओं के समाधान तक उसका संघर्ष और आंदोलन जारी रहेगा।इस अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे—केंद्रीय उपाध्यक्ष सुश्री बेबी महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो, केंद्रीय संगठन सचिव विद्येश्वर महतो, पूर्व प्रत्याशी प्रेम मांड़ी, जिला अध्यक्ष दीपक महतो, महिला मोर्चा प्रतिनिधि एवं केंद्रीय सचिव सोनामनी मांड़ी, अनीता मांड़ी और सविता महतो।

Image

Ads on article

Advertise in articles 1

Placeholder Ad 1

advertising articles 2

Placeholder Ad 2

Advertise under the article

Placeholder Ad 3